MP News: मुख्यमंत्री शिवराज बोले – कलेक्टर बाँध और नदियों के जल-स्तर की सतत निगरानी करें

Latest MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व में अभी तक हुई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की शुक्रवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा कर मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व में अभी तक हुई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की शुक्रवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा कर मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बारिश के मौसम में बाँध, नदियों और नालों के जल-स्तर की सतत निगरानी का कार्य जारी रहे। मौसम विभाग से समन्वय कर मौसम रिपोर्ट लेकर बाढ़ की स्थिति का आंकलन कर बचाव की कार्य-योजना बनाये। बारिश के मौसम में सड़कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत है वहाँ तत्परता से मरम्मत कार्य भी करवाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि खनिज मद के कार्य समय पर प्रारंभ हो जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह सुनिश्चत करें कि जिन जिलों में मूंग की खरीदी चल रही है वहाँ किसानों को कोई दिक्कत न हो। मूंग खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं उड़द के उपार्जन का कार्य प्रगति पर है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button