MP News : CM शिवराज ने स्टूडेंट्स के खाते में भेजे स्कॉलरशिप के 300 करोड़ रुपए

Latest MP News : CM शिवराज सिंह आज बुरहानपुर और खरगोन जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर के शाहपुर में पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 300 करोड़ रुपए का वितरण भी किया।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुरहानपुर और खरगोन जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर के शाहपुर में पूर्व सांसद स्व. नंद कुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 300 करोड़ रुपए का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान बुरहानपुर जिले में 7.31 करोड़ लागत के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण और 69.73 करोड़ रुपए लागत के सात कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियों को ट्रैक्टर एवं स्कूटी की चाबी सौंपी गई। सामाजिक न्याय और नि:शक्त जन-कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण भी किए गए। मुख्यमंत्री ने नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में हितग्राहियों को लैपटाप भी दिए।

सीएम चौहान इसके बाद खरगोन में पेसा नियम जागरूकता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इसमें पेसा नियम से जुड़ी 713 ग्राम सभाओं के जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों, पटेल और पुजारा सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान यहां 250 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button