MP News: CM शिवराज सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कराए सामूहिक कन्या विवाह

Latest MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति जागरुकता हेतु संचालित बस स्पेस ऑन व्हील्स को फ्लैग ऑफ दिखाकर रवाना किया।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति जागरुकता हेतु संचालित बस स्पेस ऑन व्हील्स को फ्लैग ऑफ दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सागर जिले के खुरई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह योजना में बेटियों का विवाह कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर कदम पर उनके साथ है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। यहां कुल 673 विवाह और 26 निकाह कराए गए। 111 पंडितों और 5 काजियों ने ये विवाह और निकाह सम्पन्न कराए। सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े के खाते में 49 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां अब कमजोर नहीं वरदान है।

बेटियों के पैदा होंने से लेकर उनकी पढ़ाई, विवाह तक हर कदम पर सरकार उनके साथ है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सीएम कन्या निकाह, मेघावी विद्यार्थी योजना सहित कई योजनाएं बेटियों के लिए संचालित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी जागरुक है। बेटियों को आगे बढ़ने के हर मौके प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद आमजन को विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति जागरुकता हेतु संचालित बस स्पेस आॅन व्हील्स को फ्लैग दिखाकर रवाना किया।

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को दर्शाती है स्पेस ऑन व्हील्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल टेक्नालॉजी दिवस के मौके पर श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ पौधरोपण करने के बाद मोबाइल बस स्पेस ऑन व्हील का शुभारंभ भी किया। यह बस अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को दर्शाती है।

ALSO READ: Google ने लॉन्च किया फोल्डिंग फोन Pixel Fold, खुलते ही बन जाएगा टैबलेट

बस के भीतर ज्ञान-विज्ञान की विभिन्न जानकारियां सचित्र प्रदर्शित की गई है। देश-दुनिया में भारत का विज्ञान की प्रगति में क्या योगदान है यह सब इस बस के अंदर दर्शाया गया है। अब तक विज्ञान के क्षेत्र में क्या नवाचार हो चुके है। अंतरिक्ष में भारत की क्या प्रगति रही है यह सब इसके अंदर दिखाया गया है।

ED Raid: इंदौर के जमीन कारोबारी पर ED वहीं पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सब इंजीनियर पर लोकायुक्त के छापे

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button