MP News: CM शिवराज की घोषणा पर नहीं हो रहा अमल, हर साल 6 हजार भर्तियों का किया था ऐलान

Latest MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा का पालन करवाने में पुलिस मुख्यालय सफल नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने पुलिस में हर साल 6 हजार पदों पर भर्ती करने एक ऐलान किया था।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा का पालन करवाने में पुलिस मुख्यालय सफल नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने पुलिस में हर साल 6 हजार पदों पर भर्ती करने एक ऐलान किया था। उनकी इस घोषणा के के पालन में सिर्फ दो बार ही भर्ती हो सकी है। अब एक बार फिर इस घोषणा को लेकर पुलिस मुख्यालय में फाईल तेजी से अफसरों के पास घूम रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2016 में हर साल 6 हजार पुलिस की भर्ती करने का ऐलान किया था। उनकी घोषणा के बाद उसी साल 6 हजार पदों पर भर्ती हुई। इसके बाद वर्ष 2018 में भी इसी घोषणा के पालन में भर्ती निकाली गई, जिसकी प्रक्रिया पूरी बाद में हुई। इस घोषणा के अनुसार प्रदेश में अब तक करीब तीस हजार भर्तियों पुलिस में हो जाना चाहिए थी, लेकिन अब तक लगभग 17 हजार भर्ती हुई है और 6 हजार भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पुलिस मुख्यालय अब सीएम की घोषणा के अनुरूप हर साल ये भर्ती नहीं कर सका।

अब फिर तेजी से चल रही फाइल

सात साल पुरानी इस घोषणा का महज दो साल ही पालन होने के बाद अब एक बार फिर से इस मुख्यमंत्री की इस घोषणा की फाइल पुलिस मुख्यालय में बाहर निकली है। भर्ती कराए जाने को लेकर मुख्यालय के अफसर लगातार आपस में बैठक कर रहे हैं। हालांकि शासन की ओर से इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं होने से इन भर्तीयों को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

बीच में हुई भर्ती, लेकिन खाली पदों के विपरित

दरअसल पुलिस में भर्ती तो और भी हुई, लेकिन इनको मुख्यमंत्री की इस घोषणा का हिस्सा नहीं माना जाता है। ये भर्ती पुलिस के खाली हुए पदों के विपरित हुई मानी जा रही है। वर्ष 2021 में भी पांच हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती हुई थी। इससे बाद पिछले साल भी पुलिस आरक्षकों की भर्ती निकाली गई, लेकिन यह दोनों भर्ती खाली पड़े पदों को लेकर मानी गई।

UPI Payment Limit: UPI से कितनी बार कर सकते हैं पेमेंट? जानें क्या है बैंक लिमिट

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button