MP News: विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी शुभकामनाएं।
MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि श्री तोमर पर बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री तोमर के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
यहां से देखें पोस्ट..
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय भाईसाहब श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी आपको जन्मदिन की हार्दिक मंगलकामनाएं एवं बधाई।
बाबा महाकाल की कृपा सदैव आप पर बनी रहे, आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की प्राप्ति हो; यही प्रार्थना है।@nstomar
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2025