MP News: सम्पर्क अभियान में कर्मचारियों से किया संवाद- संदीप जैन

MP News: उज्जवल प्रदेश डेस्क, भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल के कार्यकर्ताओ ने टोली बनाकर कर्मचारियों से सम्पर्क कर संवाद किया। गौरतलब है १ दिसंबर से १५ दिसंबर तक भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति के निर्णय अनुसार श्रमिक सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है समूचे मध्य प्रदेश में सहयोगी संगठन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा भी कर्मचारी अधिकारी एवं समस्त प्रकार के श्रमिकों से सम्पर्क पर संवाद किया जा रहा है।

इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनिल एडविन, कोषाध्यक्ष के बी मेवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत अजानिया, संयोजक जितेंद्र शाक्य, सह संयोजक संदीप जैन आयुष, राजकुमार चंदेल, डॉ सुमित रघुवंशी सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button