MP News: कांग्रेस जुटी आउटसोर्स, अस्थाई और संविदा कर्मचारियों को साधने में

Latest MP News: प्रदेश में आउटसोर्स, अस्थाई और संविदा कर्मचारियों को साधने में कांग्रेस जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में इन कर्मचारियों का रविवार को सम्मेलन आयोजित करवाया जा रहा है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में आउटसोर्स, अस्थाई और संविदा कर्मचारियों को साधने में कांग्रेस जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में इन कर्मचारियों का रविवार को सम्मेलन आयोजित करवाया जा रहा है। जिसमें कमलनाथ इन कर्मचारियों को साधने के लिए इनसे बड़ा वादा कर सकते हैं। इन्हें यह भरोसा दिलाने का कांग्रेस में यह भी प्रयास होगा कि सरकार आने पर इनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

प्रदेश में पहली बार कांग्रेस के बैनर के तले ये सभी संगठन एक साथ सम्मेलन में नजर आएंगे। प्रदेश में हजारों की संख्या में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारी हैं। कांग्रेस का दावा है कि सम्मेलन में शिक्षक, सभी विभागों के कम्प्यूटर आॅपरेटर, स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मी, निर्वाचन आयोग, एमपीईबी, एवीडी सर्वेक्षण, आईटीआई मेहमान प्रवक्ता सहित सभी विभागों के अस्थाई कर्मचारी शामिल होंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button