MP News : कांग्रेस कर रही बीना जिले में सेंधमारी की कोशिश

Latest MP News : शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत जैसे मजबूत मंत्रियों के जिले सागर की बीना विधानसभा में कांग्रेस इस बार सेंध लगाने की अभी से तैयारी कर रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत जैसे मजबूत मंत्रियों के जिले सागर की बीना विधानसभा में कांग्रेस इस बार सेंध लगाने की अभी से तैयारी कर रही है। बीना विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है।

विधानसभा के पिछले पांच चुनाव से लगाहार हार रहे बीना सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जाने वाले हैं। वे यहां पर 20 अप्रैल को जाएंगे। इस दौरान वे यहीं पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। इससे पहले कमलनाथ नर्मदापुरम जिले की पिपरिया सीट पर भी गए थे। यह सीट भी कांग्रेस पांच बार से लगातार हार रही है।

सागर जिला कांग्रेस के लिए अब चुनौती वाला हो गया है। यहां से गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत, शिवराज सिंह कैबिनेट में मंत्री हैं। इन तीनों नेताओं के चलते अब सागर जिले में कांग्रेस एक-एक सीट पर फोकस करेगी। इस क्रम में सबसे पहले कमलनाथ उस सीट पर पहुंच रहे हैं,जहां पर कांग्रेस पिछले पांच चुनाव से लगातार हारती रही है।

भाजपा का गढ़ रहा है बीना

बीना विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रहा है। 1980 से लेकर अब तक कांग्रेस यहां पर सिर्फ दो बार ही जीती है। इस सीट पर वर्ष 1977 में जनता पार्टी के भागीरथ बिलगैया जीते थे। इसके बाद 1980 में हुए चुनाव में कांग्रेस के अरविंद भाई पटेल चुनाव जीते थे। वर्ष 1985 और 1990 में यहां से भाजपा के सुधाकर बापट ने चुनाव जीता था। वर्ष 1993 में यहां पर कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर चुनाव जीते थे। इसके बाद कांग्रेस अब तक यहां पर जीत के लिए तरस रही है।

1998 में सुधाकर बापट तीसरे बार यहां से चुनाव जीते। 2003 में सुशीला सिरोठिया ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद यह सीट आरक्षित हो गई, यहां से भाजपा ने 2008 में विनोद पंथी को टिकट दिया वे यह चुनाव जीती। इसके बाद अगले दो चुनाव भाजपा के टिकट पर महेश राय जीते।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button