MP News : डायल 100 को जल्द नई कंपनी करेगी टेक ओवर

Latest MP News : प्रदेश भर में लोगों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए चल रहे डायल 100 वाहनों का संचालन करने वाली कंपनी अब जल्द ही बदल जाएगी। इसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश भर में लोगों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए चल रहे डायल 100 वाहनों का संचालन करने वाली कंपनी अब जल्द ही बदल जाएगी। इसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। नई कंपनी जल्द ही इस व्यवस्था को टेक ओवर कर लेगी। हालांकि पुरानी कंपनी मार्च तक इसका संचालन करती रहेगी। इसके बाद नई कंपनी के पास इसके संचालन की व्यवस्थाएं चली जाएगी।

सूत्रों की मानी जाए तो हाल ही में डायल 100 के लिए टेंडर हुए। टेंडर खोले जा चुके हैं। अब आगे की औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया में डायल 100 मुख्यालय जुट गया है। इससे पहले दिसंबर में टेंडर खुलने वाले थे,लेकिन उस वक्त जिस कंपनी की गाड़ियां चाहिए थी उसने रेट नहीं दिए थे। इसके चलते जनवरी के आखिरी सप्ताह में टेंडर फिर से करवाने का तय हुआ था। यह टेंडर हो गए और टेंडर खुल भी गए।

अब जल्द ही कंपनी का चयन कर एमओयू किया जाएगा। इस बार नई गाड़ियों में कुछ अन्य आधुनिक सुविधायें भी मुहैया होना है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे आदि गाड़ी में इंस्टोल किये जाएंगे। इधर कंपनी को पहले दिसंबर तक का एक्सटेंशन दिया गया था, लेकिन अब इसको बढ़ा कर मार्च तक का कर दिया गया है। इस पर करीब तीस करोड़ रुपए और कंपनी को दिए जाएंगे। इससे पहले भी पांच बार इस कंपनी का एक्सटेंशन दिया जा चुका था।

मार्च के बाद आ सकती है नई कंपनी

टेंडर खुलने के बाद करीब तीन महीने का समय नई कंपनी को तैयारी के लिए देना पड़ेगा। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल से नई कंपनी इसका संचालन शुरू करेगी। इस बार सफारी की जगह पर इनोवा वाहन चलेंगे। गाड़ियों की संख्यां में भी इस बार इजाफा किया गया है। एक हजार 200 गाड़ियां डायल 100 के अंतर्गत चलेगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button