MP News: इसी महीने खाली हो जाएगी डीआईजी की रेंज, पहले से खाली हैं तीन रेंज

Latest MP News: प्रदेश में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पर्याप्त अफसर होने के बाद भी तीन रेंज में पद रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं एक और रेंज इस महीने के अंत में खाली हो जाएगी। जो रेंज खाली होने जा रही है, उसमें प्रदेश के संवेदनशील जिले भी शामिल हैं।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पर्याप्त अफसर होने के बाद भी तीन रेंज में पद रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं एक और रेंज इस महीने के अंत में खाली हो जाएगी। जो रेंज खाली होने जा रही है, उसमें प्रदेश के संवेदनशील जिले भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में गृह विभाग डीआईजी विहीन रेंज में अफसरों को पदस्थ कर सकती है।

प्रदेश में इस वक्त डीआईजी रैंक के 31 अफसर पदस्थ हैं। जबकि पिछले साल जून में हुए कॉडर रिव्यू के बाद प्रदेश में डीआईजी के 26 पद हैं। इस संख्या से ज्यादा अफसर होने के बाद भी सागर, शहडोल डीआईजी रेंज में खाली हैं। वहीं चंबल डीआईजी रेंज सीआईडी में पदस्थ अफसर को प्रभार के तौर पर दे रखी है। अब इस महीने के अंत में खरगौन के डीआईजी तिलक सिंह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद यह रेंज भी खाली हो जाएगी।

वहीं उनके रिटायर होने के बाद एआईजी चयन मनोज कुमार श्रीवास्तव पदोन्नत होकर डीआईजी बन जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि तिलक सिंह के रिटायर होने के बाद सागर, शहडोल, चंबल रेंज के साथ ही खरगौन में डीआईजी को पदस्थ किया जा सकता है। वहीं कुछ डीआईजी का तबादला भी हो सकता है। जबकि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी को रेंज में भेजा जा सकता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button