MP News : दिग्विजय सिंह करेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस

Latest MP News : भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के खिलाफ दिग्विजय सिंह अदालत जाएंगे। वे उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी ट्वीट पर दी है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के खिलाफ दिग्विजय सिंह अदालत जाएंगे। वे उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी ट्वीट पर दी है। गौरतलब है कि शनिवार को सीएम हाउस में मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। राव के इस बयान से दिग्विजय सिंह नाराज हैं।

दिग्वियज सिंह ने इस मामले में आज सुबह एक साथ कई ट्वीट किए। इस ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मुरलीधर क्या आप सही है ? आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। दिग्विजय सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मुरलीधर जी क्या आप भोपाल भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं ?

क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को एमपी पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था। उन्होंने कहा कि आज वे सभी देशद्रोही जनानत पर है और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आप की सेवा कर रहे हैं। अब आप बतायें कौन देशद्रोही है? वे और आप या मैं ? इन पर एनएसए क्यों नहीं लगाया गया? इनके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया ?

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button