MP News : दिग्विजय सिंह कांगे्रस को उज्जैन उत्तर-दक्षिण विस सीटों पर कर रहे एकजुट

Latest MP News : उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और पूर्व मंत्री पारस जैन के खिलाफ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुंचे हैं। वे उज्जैन उत्तर और दक्षिण दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठक करेंगे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और पूर्व मंत्री पारस जैन के खिलाफ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुंचे हैं। वे उज्जैन उत्तर और दक्षिण दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठक करेंगे। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस आखिरी बार 1998 में जीती थी। इसके बाद से कांग्रेस को इन दोनों ही सीटों पर जीत नहीं मिल सकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को जिन सीटों की जिम्मेदारी दी हैं, उन्हें उनके पास उज्जैन शहर ही ये दोनें सीटें शामिल हैं। यहां पर दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले दक्षिण क्षेत्र की बैठक ली। यहां से भाजपा के मोहन यादव विधायक हैं। दिग्विजय सिंह ने यहां पर मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इसके बद वे दोपहर में नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को वे उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात में दिग्विजय सिंह उज्जैन में ही रहेंगे। इस दौरान वे यहां के आमलोगो से भ्ी मुलाकात करेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button