MP News: पिछले डेढ़ माह से डीएसपी कर रहे पदोन्नति का इंतजार

Latest MP News: डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। पदोन्नति के आदेश का इंतजार पिछले डेढ़ महीने से हो रहा है। इस इंतजार में अब अफसरों का रिटायर होना शुरू हो गया है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। पदोन्नति के आदेश का इंतजार पिछले डेढ़ महीने से हो रहा है। इस इंतजार में अब अफसरों का रिटायर होना शुरू हो गया है। एक अफसर हाल ही में रिटायर हो गए हैं।

इंस्पेक्टर कॉडर से पदोन्नत होकर वर्ष 2013 में डीएसपी बने अफसरों को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जाना है। इनमें से अधिकांश अफसरों की उम्र अब ऐसे दौर में आ गई है कि वे जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। इस बैच के अफसरों के रिटायर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भोपाल में ग्रामीण आईजी के यहां पर पदस्थ गोविंद बिहारी रावत 31 मई को रिटायर हो गए। इस बैच के कई अफसर इसी साल अपनी उम्र के 62 साल पूरे हर रहे हैं। यानि इस साल इस बैच के कई अन्य अफसर भी रिटायर होने वाले हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में वन टाईम प्रमोशन उपनिरीक्षकर संवर्ग के अफसरों को मिला था। इस प्रमोशन के जरिए वे निरीक्षक से डीएसपी बन गए थे। अब इन अफसरों को डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जाना है। इनकी डीपीसी अप्रैल में हो चुकी है। जिसमें 32 अफसरों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करना है। इस संबंध में आदेश की प्रतिक्षा में अफसर हैं।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-permission-not-given-reconstruction-works-in-one-month/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button