MP News: कर्नाटक में तय होगा स्टार प्रचारक CM शिवराज का चुनावी कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे कर्नाटक

Latest MP News: कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से एकमात्र स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कर्नाटक में होने वाली चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से एकमात्र स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कर्नाटक में होने वाली चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। सीएम चौहान इसी माह कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहेंगे। बताया गया कि कर्नाटक प्रदेश भाजपा सीएम चौहान से चुनावी सभा के लिए तारीख और समय की उपलब्धता को लेकर संपर्क कर रही है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैठकों और अन्य चुनावी रणनीति में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंच गए हैं।

शर्मा दो दिन के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार की सुबह दिल्ली होकर कर्नाटक पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मलेश्वरम विधानसभा सीट के चुनाव के लिए गायत्री नगर में पदयात्रा की। शर्मा यहां शंकरा जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मीडिया से चर्चा में शर्मा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों में जनहित और गरीबों के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी। शर्मा यहां रेसिडेंट मीटिंग्स में भी शामिल होंगे। शर्मा बुधवार को भी कर्नाटक में पदयात्रा और रेसिडेंट मीटिंग्स में शामिल होंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button