MP News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस का आयोजन सम्पन्न

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. 7 नंबर स्टाप शिवाजी नगर भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय मे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भारत माता, ठेंगड़ी जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। संघ गीत का गायन डॉ अनिल भार्गव वायु द्वारा किया गया।

इस दौरान संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल एडमिन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष के बी मेवाड़े, सह कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव वायु, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय अवस्थी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंबर चौहान, डॉ अनिता गुप्ता, शिवकुमार, आर के शर्मा, जितेन्द्र शाक्य, संदीप जैन आयुष, संजय शर्मा, रज्जु रैकवार सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button