MP News : महाकाल लोक के दर्शन 600 प्रवासियों को कराएगी सरकार

Latest MP News : तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंने आए छह सौ प्रवासी भारतीयों को आज शाम पर्यटन निगम उज्जैन में महाकाल मंदिर और महाकाल लोक परिसर का भ्रमण कराएगा।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, इंदौर. तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंने आए छह सौ प्रवासी भारतीयों को आज शाम पर्यटन निगम उज्जैन में महाकाल मंदिर और महाकाल लोक परिसर का भ्रमण कराएगा। प्रवासी भारतीयों के ठहरने और शहर में परिवहन के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन निगम ने 37 होटल्स और 450 वाहनों का इंतजाम किया है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के राष्टÑपतियों, राजदूतों, विशिष्ट अतिथियों, मंत्रियों के रुकने, ठहरने से लेकर आसपास के धार्मिक पर्यटन स्थलों तक उन्हें घुमाने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग ने परिवहन विभाग के सहयोग से संभाली हुई है। पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए प्रवासी भारतीयों के रुकने के लिए मर्सिडीज कार से लेकर टूरिस्ट बसों तक का इंतजाम पर्यटन निगम ने किया है।

इंदौर में सयाजी होटल, मेरियट, रेडिसन, वाउ सहित कुल 37 बड़े होटलों में अतिथियों के रुकने का प्रबंध किया गया है। साढ़े चार सौ वाहन पर्यटन निगम ने अतिथियों के लिए लगाए है। इन वाहनों के जरिए स्थानीय परिवहन और आसपास के स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रवासी भारतीयों के लिए टूर एंड ट्रेव्हल्स और टूरिस्ट गाइड का इंतजाम भी पर्यटन निगम ने किया है।

महाकाल लोक देखने के लिए छह सौ प्रवासी भारतीयों ने पंजीयन कराया है। इन सभी को शाम छह बजे सम्मेलन समापन के बाद पर्यटन निगम अपने वाहनों के जरिए महाकाल मंदिर और नवनिर्मित महाकाल लोक परिसर का दर्शन कराने ले जाएगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button