MP News : ऊर्जा, जनजातीय कार्य और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए सरकार ने खोला खजाना

Latest MP News : वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में राज्य सरकार ने तीन बड़े विभागों के लिए खजाना खोल दिया है। उर्जा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों के लिए खर्च सीमा बढ़ा दी गई है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में राज्य सरकार ने तीन बड़े विभागों के लिए खजाना खोल दिया है। उर्जा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों के लिए खर्च सीमा बढ़ा दी गई है। अब यह विभाग 513 करोड़ रुपए खर्च कर सकेंगे।

संचालक बजट आईरीन सिंथिया ने उर्जा, जनजातीय कार्य और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों को बढ़ी हुई खर्च सीमा के साथ बजट का उपयोग करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। सभी सरकारी विभागों के लिए तिमाही खर्च की सीमा तय की गई है। यह सीमा इसलिए तय की गई है ताकि हर तिमाही में व्यवस्थित रुप से काम हो सके और बजट का सही उपयोग हो सके।

अनियंत्रित खर्च पर नियंत्रण करने के लिए यह सीमा तय की गई है। इस वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही बची है। इसलिए वित्त विभाग ने तीन बड़े विभागों के लिए विशेष मासिक व्यय सीमा नये सिरे से तय की है। इस सीमा में बजट का उपयोग पंूजीगत मदों में किया जा सकेगा। उर्जा विभाग अब बढ़ी हुई सीमा के तहत 251 करोड़, जनजातीय कार्य विभाग 160 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग 102 करोड़ रुपए खर्च कर सकेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button