MP News : फरवरी में होगा इंदौर-भोपाल जिला कांग्रेस के अध्यक्षों का फैसला

Latest MP News : इंदौर शहर के जिला अध्यक्ष और भोपाल शहर एवं ग्रामीण के जिला अध्यक्षों को लेकर फैसला जल्द हो सकता है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की भोपाल वापसी के बाद निर्णय हो सकता है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. इंदौर शहर के जिला अध्यक्ष और भोपाल शहर एवं ग्रामीण के जिला अध्यक्षों को लेकर फैसला जल्द हो सकता है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की भोपाल वापसी के बाद निर्णय हो सकता है। इसमें इंदौर शहर में सबसे ज्यादा मशक्कत पीसीसी चीफ को करना पड़ सकती है।

इंदौर शहर अध्यक्ष अरविंद बागडी के नाम का ऐलान किए जाने के बाद उनकी नियुक्ति को होल्ड पर कर दिया गया था। उसके बाद से इंदौर शहर में अध्यक्ष को लेकर जबरदस्त कश्मकश चल रही है। बागड़ी के विरोध करने वाले कई नेताओं को पीसीसी से नोटिस जारी कर उनसे जबाव तलब किया है।

इसी बीच अब यह तैयारी की जा रही है कि इंदौर में अध्यक्ष का ऐलान जल्द कर दिया जाए। हालांकि शहर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए अभी भी अरविंद बागड़ी दौड़ में माने जा रहे हैं। उनके साथ तीन और नेता इस दौड़ में शामिल हैं। जिसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के समर्थक नेता भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं।

इधर भोपाल शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के बदलाव को लेकर भी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। कमलनाथ की कोर टीम और भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिलहाल दोनों अध्यक्षों में बदलाव नहीं चाहते हैं। जबकि शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में कई नेता अपनी ताकत लगा रहे हैं।

हालांकि इनमें से तीन नेताओं को प्रदेश की कार्यकारिणी में महासचिव बना दिया गया है, लेकिन वे जिला अध्यक्ष का पद चाहते हैं। इनके अलावा चार अन्य नेता भी जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। ये नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी के समर्थक माने जाते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button