MP News : कमलनाथ का दावा, महिलाओं के लिए सबसे बड़ी सशक्तिकरण योजना लाएगी कांग्रेस

Latest MP News : कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और ऐसे में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ी योजना लाने वाली है, जिसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और ऐसे में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ी योजना लाने वाली है, जिसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि वे मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ महीने बाद जनता मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे। राज्य में आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरु की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button