MP News : कमलनाथ ने ली सिंधिया के गढ़ में ग्राउंड वर्कर्स की बैठक

Latest MP News : शिवपुरी में कमलनाथ प्रदेश सरकार पर जमकर गरजे। यहां पर पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने मंड्लम और सेक्टर के पदाधिकारियों की भी बैठक ली।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, शिवपुरी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सरकार के दो मंत्रियों वाले जिले शिवपुरी में आज कमलनाथ प्रदेश सरकार पर जमकर गरजे। यहां पर पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने मंड्लम और सेक्टर के पदाधिकारियों की भी बैठक ली। इसके बाद उन्होंने यहां की पोहरी विधानसभा के बैराड गांव में एक बड़ी सभा को संबोधित किया।

नाथ ने मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि इस जिले में एक-एक पदाधिकारी को मजबूती के साथ भाजपा और उसके संसाधनों से मुकाबला करना होगा। यह मत भूलना कि इस क्षेत्र से ही कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए साजिश रची गई थी। इस साजिश का जनता जवाब देना चाहती है।

आपको भी पूरी ताकत के साथ अगले कुछ महीनों तक डटे रहना है। यहां की जनता हमेशा से कांग्रेस के साथ रही है। कांग्रेस ने भी इस क्षेत्र के लिए हमेशा कुछ न कुछ किया है, लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह बात जतना को बताना होगी। इस जिले के दो विधायक शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

शिवपुरी से यशोधराराजे सिंधिया और पोहरी से सुरेश धाकड़। सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा से उपचुनाव लड़ा था और जीतने के बाद वे मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। इस जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से करैरा और पिछोर कांग्रेस के पास हैं। करैरा के उपचुनाव में कांग्रेस जीती थी। शिवपुरी, पौहरी और कोलारस भाजपा के पास हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button