MP News : बाल कांग्रेस की बैठक में कमलनाथ बोले – हमारे पुराने नेताओं का इतिहास त्याग और बलिदान से है भरा

Latest MP News : कमलनाथ ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस और उसके नेताओं का अभूतपूर्व योगदान था। कांग्रेस के कई नेताओं ने आजादी के लिए संघर्ष किया, यह बाल कांग्रेस के हर सदस्य को जानना जरुरी है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस और उसके नेताओं का अभूतपूर्व योगदान था। कांग्रेस के कई नेताओं ने आजादी के लिए संघर्ष किया, यह बाल कांग्रेस के हर सदस्य को जानना जरुरी है। कांग्रेस के पुराने नेताओं का इतिहास त्याग और बलिदान से भरा हुआ है। इस इतिहास को अपने साथियों को बताएं। यह बात उन्होंने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुए बाल कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कही।

बाल कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र जोशी ने इतिहास से जुड़ी जानकारी भी इन्हें दी। उन्होंने सभी को बताया कि तिरंगे में तीन रंग कैसे चुने गए। उन्होंने इस संबंध में बाल कांग्रेस को बताया और एक लिखित में नोट भी दिया। वहीं उन्होंने भी कांग्रेस के इतिहास की जानकारी इन सभी को दी।

गौरतलब है कि कमलनाथ ने पिछले साल बाल कांग्रेस का गठन किया था। इसके जरिए कांग्रेस नई पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ने की कवायद कर रही है। बाल कांग्रेस से 16 से 20 साल तक के किशोरों को शामिल किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाल कांग्रेस का संगठन तैयार हो गया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button