MP News: कमलनाथ बोले- प्रदेश में आई भ्रष्टाचार की सुनामी

Latest MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आरोप लगाया कि प्रदेश के स्कूलों की छत ही लीक नहीं होती है यहां पर परीक्षाओं के पेपर भी लीक किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां पर इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आरोप लगाया कि प्रदेश के स्कूलों की छत ही लीक नहीं होती है यहां पर परीक्षाओं के पेपर भी लीक किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां पर इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है। अस्पताल में मशीने नहीं हैं। पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। ये भाजपा सरकार के 18 साल का प्रमाण है।

नाथ आज सिवनी में मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक लेने और सभा करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने यहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की सुनामी आई हुई है। भ्रष्टाचार की यहां पर व्यवस्था बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने जो कर्जा लिया है, उसे चुकाने के लिए भी अब कर्जा लेना होगा। यह स्थिति कर दी है भाजपा सरकार ने प्रदेश की।

उन्होंने सिवनी में एक बार फिर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो संस्थाएं या लोग नफरत फैलाए उन पर कार्रवाई होना चाहिए। नाथ ने आरोप लगाया कि सरकार के पुलिस, प्रशासन और पैसा है, इसका नगरीय निकाय चुनाव में नंगा नाच किया है। नाथ ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में जो काम किया है वह जनता जानती है। उनकी सरकार कैसी चली इसका जवाब जनता ही अच्छे से दे सकती है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button