MP News : कुबेर सिंह जाट बने बीएसएनएल विभाग के सलाहकार

Latest MP News : भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला ग्रामीण के मंत्री कुबेर सिंह जाट को बीएसएनएल विभाग में सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल/बैरसिया. भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला ग्रामीण के मंत्री कुबेर सिंह जाट को बीएसएनएल विभाग में सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

घनश्याम शर्मा, वासुदेव गुप्ता, तेज सिंह पटेल, प्रमोद भार्गव, अमित चौहान, रवि मांझी, देवेंद्र यादव आदि कार्यकर्ताओं में बधाई दी एवं सांसद का आभार व्यक्त किया। बीएसएनएल विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य के पद पर नियुक्ति होने पर कुबेर सिंह जाट द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं भोपाल के लोकप्रिय सांसद साध्वी प्रज्ञ सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि मैं विभाग से जो भी लोगों की समस्या होंगी उसका निराकरण कराने में सहायता करूंगा एवं आम जनों को लाभ पहुंचाने की भरपूर कोशिश करूंगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button