MP News: 4 साल की छूट के बाद मान्यता प्राप्त संगठनों के नेताओं के होंगे तबादले

Latest MP News: राज्य के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रदेश, संभाग, जिला, तहसील, विकासखंड शाखा के पदाधिकारियों को तबादलों से छूट का लाभ चार साल से अधिक नहीं मिलेगा।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राज्य के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रदेश, संभाग, जिला, तहसील, विकासखंड शाखा के पदाधिकारियों को तबादलों से छूट का लाभ चार साल से अधिक नहीं मिलेगा। इसके बाद इन पदाधिकारियों के भी तबादले हो सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्ष, कलेक्टर, कमिश्नर को निर्देश जारी किए है।

अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद पदाधिकारियों को दो पदावधि के लिए चार वर्षो तक तबादलों से छूट का लाभ मिल सकेगा। पूरे सेवाकाल में नियमानुसार किसी भी पदाधिकारी को दो पदावधि के लिए इस छूट का लाभ मिलेगा। चार वर्ष से अधिक पदस्थापना अवधि पूर्ण होने पर प्रशासकीय आवश्यकता अनुसार ऐसे पदाधिकारियों को भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। संगठन के पदों में नियुक्ति की पूर्व सूचना के संबंध में सक्षम अधिकारी की संतुष्टि का आधार मुख्य होगा।

ALSO READ: निरंक रिपोर्ट भरने वाले पर्यवेक्षक और अन्य दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्यवाही

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों द्वारा निर्वाचन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची उनके कार्यकाल सहित संबंधित कलेक्टर को दी जाएगी। इसके साथ-साथ संबंधित विभाग प्रमुख जहां वे कार्यरत हो तथा सामान्य प्रशासन विभाग कर्मचारी कल्याण संगठन को तीस अप्रैल की स्थिति में सौंप दी गई हो उन्हीं पदाधिकारियों को स्थानांतरण का लाभ दिया जाएगा।

ALSO READ: MP में HuT मॉड्यूल का भंडा फोड़, कन्वर्जन, इस्लामिक धर्मांतरण की केरला स्टोरी

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के प्रदेश, संभाग, जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन, मनोनयन नियुक्त्ति किए जाने संबंधी आदेश एकजाई रूप से अद्यतन जानकारी निश्चित समयावधि 15 मई 2023 के पूर्व आवश्यक रुप से उपलब्ध कराना होगा। यह सूची निर्धारित समयावधि में ही स्वीकार की जाएगी। इसके बाद प्राप्त सूची पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana: अब बेरोजगार युवाओं को हुनरबंद बनाएगी की सरकार, 8000 रूपये मिलेंगे हर महीने

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button