MP News : अब प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गीता, रामायण और महाभारत का पाठ

Latest MP News : CM शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गीता, रामायण और महाभारत की भी शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक और संपूर्ण बनाने की क्षमता है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गीता, रामायण और महाभारत की भी शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक और संपूर्ण बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री के नाते मैं कह रहा हूं हम तो शासकीय विद्यालयों में गीता का सार, रामायण, महाभारत के प्रसंग पढ़ाएंगे।’ शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब कुछ नेताओं ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की है। शिवराज का ऐलान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और इसे भाजपा के एक और हिंदुत्व दांव के रूप में देखा जा रहा है।

भोपाल में विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘सुघोष दर्शन’ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद अमूल्य ग्रंथ हैं। इनमें मनुष्य को नैतिक व संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को संपूर्ण व नैतिक बनाएंगे। रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयानों के बीच शिवराज ने कहा, ‘कुछ लोग देश में ऐसे भी हैं जिन्हें हमारी संस्कृति, अध्यात्म, धर्म और महापुरुषों की आलोचना करने में ही आनंद आता है। ऐसे लोग मूढ़ हैं। ऐसे लोग यह नहीं जानते कि देश का वे कितना नुकसान कर रहे हैं।’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘बाबा श्री तुलसीदास जी ने महान ग्रंथ लिखा है- परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई। ऐसा ग्रंथ कहीं मिलेगा? सिय राम मय सब जग जानी, सब जगह सीता-राम हैं। सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। हरेक आत्मा-परमात्मा का अंश है। मैं ऐसा ग्रंथ देने वाले तुलसीदास जी को प्रणाम करता हूं, ऐसे लोग जो हमारे इन महापुरुषों का अपमान करते हैं वह सहन नहीं किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में इनकी शिक्षा देकर हम बच्चों को नैतिक बनाएंगे, पूर्ण बनाएंगे।’

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button