MP News: आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश भगवान महाकालेश्वर की शरण में

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार एम एल ए रेस्ट हॉउस भोपाल मे एक बैठक आयोजित की। बैठक मे संघ के आगामी कार्ययोजना को मुहूर्तरूप देने के लिए भगवान महाकालेश्वर के दरबार मे अर्जी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करने का निर्णय किया गया। बैठक मे प्रथम नियुक्ति दिनांक से बरिष्ठता, महिला स्वास्थ कार्यकर्ताओं श्रेणी सुधार एवं ग्रेड पे, दवासाजों के पदनाम एवं ग्रेड पे, पदोन्नति, नवनियुक्त आयुष कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पर विस्तार से चर्चा की गई।

3 36 MP News: आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश भगवान महाकालेश्वर की शरण में

बैठक समाप्ति उपरांत आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे महकाल लोक उज्जैन यात्रा का कार्यक्रम तय किया गया। रविवार मध्य रात्रि को उज्जैन प्रस्थान किया गया। इस दौरान गिरीश चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ, संदीप जैन कार्यकारी अध्यक्ष, महेन्द्र सूत्रकार कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा, परषोत्तम दुवे संगठन मंत्री, श्रीनिवास कश्यप, अर्चना कुशवाह कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button