MP News : मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 21 को

Latest MP News : मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा 21 जनवरी को भोपाल में आईएसबीटी भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के आव्हान पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा 21 जनवरी को भोपाल में एक दिवसीय दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक राजधानी के आईएसबीटी भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी मप्र किसान कांग्रेस के प्रवक्ता महेश नंदमेहर ने देते हुए बताया कि उक्त धरना-प्रदर्शन किसान कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष अफीज खान के संयोजन मंे किया गया है, जिसमें भोपाल सहित अन्य जिले के किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शामिल रहेंगे।

महेश नंदमेहर ने बताया कि भोपाल नगर निगम द्वारा गरीबों को परेशान करने, योजनाओं का लाभ न देने, झुग्गी बस्ती के गरीबों को अकारण परेशान करने तथा मकान आबंटन में बरती जा रही मनमानी, सर्वे न करने, गरीबों को भीषण सर्दी के मौसम में झुग्गी-झोपड़ीओं को तोड़ कर बेदखल किया जाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम की करतूतों का खुलासा किया जायेगा। गरीबों की समस्या के निदान के लिए कांग्रेसजनों और कार्यकताओं द्वारा गरीबों के साथ हो रहे पक्षपात, अन्याय व परेशानी की सभी मांगों का समर्थन किया जायेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button