MP News : महिला दिवस से पहले महिला कांग्रेस दिखाएगी ताकत

Latest MP News : प्रदेश महिला कांग्रेस महिला दिवस से पहले सरकार को घेरने जा रही है। इस प्रदर्शन से पहले महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के काम-काज की भी समीक्षा होगी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश महिला कांग्रेस महिला दिवस से पहले सरकार को घेरने जा रही है। इस प्रदर्शन से पहले महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के काम-काज की भी समीक्षा होगी। बैठक और प्रदर्शन के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनीखा मेहरोत्रा भी आ रही है। पहले यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को होना था, लेकिन होली के चलते इस प्रदर्शन को महिला कांग्रेस अब दो दिन पहले करने जा रही है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि महिला विरोधी नीतियों के साथ ही प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे महिला के प्रति अत्याचार औ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस पदैल मार्च करते हुए राजभवन की ओर जाएगी। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

पैदल मार्च से पहले महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों की महिला कांग्रेस की अध्यक्षों की बैठक करेंगी। जिसमें इनके कामकाज की समीक्षा होगी। साथ ही महंगाई को लेकर सभी जिलों में प्रदर्शन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button