MP News: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर बहनों के खाते में जमा होगी

Latest MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आंसू नहीं रहने दूंगा। बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे, ऐसी कामना राखी के पावन पर्व पर कर रहा हूँ।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button