MP News : सांसद केपी यादव बोले – कुछ लोग लक्ष्मीबाई को धोखा नहीं देते तो आज हम 175 वीं वर्षगांठ मनाते

Latest MP News : भाजपा सांसद केपी यादव ने एक बयान से मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि लक्ष्मीबाई को कुछ लोग धोखा नहीं देते तो देश आजादी की 75 वी नहीं 175 वी वर्षगांठ मना रहा होता।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भाजपा सांसद केपी यादव ने एक बयान से मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि लक्ष्मीबाई को कुछ लोग धोखा नहीं देते तो देश आजादी की 75 वी नहीं 175 वी वर्षगांठ मना रहा होता। उनके बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडिया संघ से जुड़े संगठन के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

वायरल बयान में सांसद केपी यादव मंच से संबोधित करते हुए कह रहे है कि अगर महारानी लक्ष्मीबाई को कुछ लोग धोखा नहीं देते तो हमारा देश आजादी की 75 वर्षगांठ नहीं बल्कि 175 वी वर्षगांठ मना रहा होता। यादव कह रहे है कि हम 175 साल पहले ही आजाद हो चुके होते। यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कांग्रेस नेता इसको लेकर जमकर टिप्पणियां कर रहे है।

मंच पर सांसद यादव कह रहे है कि चाहे जीजा माता है चाहे रानी लक्ष्मीबाई हो इन्हें कभी देश का कोई व्यक्ति नहीं भुला सकता। रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य के बारे में हम सभी जानते हैं। और हम यह भी जानते हंै कि अगर उस समय कुछ लोगों ने उनके साथ गद्दारी नहीं की होती तो शायद हमारा देश आज आजादी की 75 वी वर्षगांठ नहीं मना रहा होता बल्कि 175 वी वर्षगांठ मना रहा होता और हम पहले ही आजाद हो गए होते।

बयान पर मंथन करूंगा: वीडी शर्मा

मीडिया से चर्चा में शिवपुरी सांसद द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उनका बयान सुनकर गंभीरता से मंथन करूंगा। प्रीतम लोधी के बीजेपी में शामिल होने पर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से कोई जुड़ना चाहता है तो उसका स्वागत है। भाजपा की विचारधारा के साथ जो काम करना चाहे उसका भी स्वागत है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button