MP News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल ने पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि
MP News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल के तत्वाधान में सेकंड स्टॉप स्थित भारत माता उद्यान में पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा के निधन के उपरांत उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल के तत्वाधान में सेकंड स्टॉप स्थित भारत माता उद्यान में पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं हम सबके लोकप्रिय लाडले नेता सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा के निधन के उपरांत उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे केंडल प्रज्जवलित कर दो मिनिट का मौन रखकर हमारे नेता की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। जिसमें सुनील किदवाई क्षेत्रीय संगठन मंत्री, निरंजन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश वित्त सचिव उमेश शर्मा मेघा दुबे प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, चंद्र शेखर व्यास प्रदेश अध्यक्ष बरिष्ठ नागरिक संघ, किशन सूर्यवंशी नगर निगम परिषद अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष , जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री, बरिष्ठ राजकुमार चंदेल, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा, के बी मेवाड़, जितेन्द्र शाक्य, संदीप जैन, डॉ अनिल भार्गव वायु, पंकज श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, राकेश शर्मा, हेमंत अजानिया, राधावल्लभ सेन, राम सक्सेना,प्रकाश मेहरा, विजय रैकबार , डॉ अनिता गुप्ता, कोदई वर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।