MP News: अब प्रदेश में नशे में ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से चलाने वालों पर लगेगा दोगुना जुर्माना

Latest MP News: मध्यप्रदेश में अब खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर लगने वाला जुर्माना अब दुगना कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 184 के तहत इस जुर्माने की राशि में इजाफा कर दिया है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश में अब खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर लगने वाला जुर्माना अब दुगना कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 184 के तहत इस जुर्माने की राशि में इजाफा कर दिया है। प्रदेश में अब ट्रांसपोर्ट व्हीकल खतरनाक तरीके से चलाते पाए जाने पर तीन हजार रुपए की जगह छह हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा वहीं नान ट्रांसपोर्ट व्हीकल खतरनाक तरीके से चलाए जाने पर लगने वाला जुर्माना एक हजार रुपए से बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिया गया है।

परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने मोटर यान अधिनियम के तहत कई तरह के जुर्माने और शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में इनमें से खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर जुर्माना दुगना कर दिया गया है। आम तौर पर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक खतरनाम तरीके से वाहन चलाते पाए जाते है। ऐसे में ऐसे वाहन चालकों के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रहीं थी।

ALSO READ

अधिकांश दुर्घटनाओं में नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की लापरवाही ज्यादा सामने आती है। इसलिए इन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जुर्माने की राशि दुगनी कर दी गई है। पूरे मध्यप्रदेश में इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में यातायात नियंत्रण में लगी पुलिस को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।

एक साल में 9000 लोग मिले नशे में वाहन चलाते

पिछले वर्ष नौ हजार 723 से अधिक लोग नशे में वाहन चलाते मिले है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों से लिये गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। नशा कर वाहन चलाने वालों से बीते वर्ष में दो करोड़ 21 लाख रुपए से ज्यादा अर्थदंड वसूला गया है। सड़क दुर्घटनाओं और इनसे मौतों की बड़ी वजह शराब के नशे में वाहन चलाना है। नई आबकारी नीति में नशे में वाहन चलाने पर लाइसेंस समाप्त करने का प्रावधान भी किया गया है। अब जुर्माने की राशि दुगनी कर दी गई है

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/wather-update-news-two-days-heavy-rains/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button