MP News : नक्सलियों को मारने वाले 55 पुलिस जवानों को दी ऑउट ऑफ टर्म पदोन्नति

Latest MP News : नक्सलियों को मार गिराने वाले 55 पुलिस जवानों को पुलिस मुख्यालय ने ऑउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी है। ऑउट ऑफ टर्म देने से पहले पुलिस मुख्यालय ने भी इस एनकाउंटर की जांच करवाई थी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. नक्सलियों को मार गिराने वाले 55 पुलिस जवानों को पुलिस मुख्यालय ने ऑउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी है। इसमें से एक घटना नवंबर और दूसरी घटना दिसंबर की है। जिसमें तीन खूंखार नक्सलियों को पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। ऑउट ऑफ टर्म देने से पहले पुलिस मुख्यालय ने भी इस एनकाउंटर की जांच करवाई थी। इसके बाद इन सभी को क्रम पूर्व पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है।

नवंबर में मारे थे दो नक्सली

यह घटना बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के खुपखार वनरेंज की जामसेहरा वनचौकी के नजदीक हुई थी। इसमें पुलिस को यह पता चला था कि यहां पर कान्हा भोरमदेव डिवीजन के जोन समन्वयक टीम प्रभारी डीव्हीसीएम नक्सली गणेश और इसी डिवीजन के विस्तार प्लाटून के कमांडर राजेश उर्फ नंदा अपने साथियों के साथ मौजूद हैं। इन दोनों पर मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और महाराष्टÑ में करीब 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

ALSO READ

इस सूचना पर पुलिस अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंची थी। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस के आने की भनक लगी, उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। नतीजे में पुलिस की ओर से भी फायर हुए। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों नक्सलियों को मार गिराया। इनके पास एके 47 भी बरामद की गई थी। इस उपलब्धि पर पुलिस मुख्यालय ने हॉक फोर्स के एक एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 17 आरक्षकों को क्रम पूर्व पदोन्नति दी है।

12 लाख के इनामी को किया था ढेर

इसी तरह 18 दिसंबर को एक अन्य मुठभेड़ नक्सलियों से पुलिस की हुई। यह बालाघाट जिले के मलाजखंड के ग्राम हर्राटोला से किनारदा जाने वाले जंगल के रास्ते पर हुई। इस मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने भारेमदेव डिवीजन के एसीएम रुपश उर्फ हुंगा को धराशाही कर दिया था। इस पर 12 लाख रुपए का इनाम था। इसमें मुठभेड़ में हॉक फोर्स के उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, विनय गोस्वामी सहित एक सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधार आरक्षक और 19 आरक्षकों को क्रम पूर्व पदोन्नति दी गई है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button