MP News : 24 किमी रेड कार्पेट पर चलेंगे राहुल, फूल बरसाकर स्वागत करेंगे MLA शेरा

MP News : भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। यह यात्रा महाराष्ट्र से बुरहानपुर के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर एमपी का छोटा जिला है।

MP News : उज्जवल प्रदेश, बुरहानपुर. भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। यह यात्रा महाराष्ट्र से बुरहानपुर के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर एमपी का छोटा जिला है। वहीं, सियासी दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। पूरी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के नेता लगातार बुरहानपुर का दौरा कर रहे हैं। वहीं, बुरहानपुर से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कुछ अलग अंदाज में स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। सुरेंद्र सिंह शेरा के विधानसभा क्षेत्र से राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी।

बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के 24 किमी एरिया से राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी। हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राहुल गांधी के लिए हम अपने विधानसभा क्षेत्र में रेड कार्पेट और फूल बिछाएंगे। इसके लिए हमने प्रशासन से अनुमति मांगी है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी से भी अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद हम इसकी तैयारी में जुट जाएंगे।

सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि गांधी परिवार से हमारा परिवार तीन पीढ़ी से जुड़ा है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी बुरहानपुर आ चुके हैं। इंदिरा गांधी यहां खुली जीप में बैठकर चुनाव प्रचार करते थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आशीर्वाद हमारे परिवार को मिलेगा। यात्रा को बुरहानपुर में सफल बनाने के लिए सुरेंद्र सिंह शेरा लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बुरहानपुर जिले में विधानसभा की एक सीट है। इस सीट पर ठाकुर सुरेंद्र सिंह का कब्जा है। वह निर्दलीय विधायक हैं। हालांकि खुलकर वह कांग्रेस के समर्थन में रहते हैं। कमलनाथ के कार्यकाल में वह बाहर से सरकार का समर्थन कर रहे थे। इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह शेरा मुखर होकर अपनी बात रखते हैं। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button