MP News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

MP News: उज्जवल प्रदेश भोपाल डेस्क. तुलसी नगर स्थित नवीन प्रदेश कार्यालय में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह सहित उपस्तिथि बरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम माँ भारती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान का सामूहिक गायन किया गया।
भारत माता की जय गणतंत्र दिवस अमर रहे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अमर रहे आदि गगनचुम्बी नारों लगाए गये। महामंत्री ने समस्त कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारी, कर्मचारी सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने आठबें वेतन आयोग के गठन का स्वागत कर कर्मचारियों की लंबित मांगो को पूर्ण करवाने हेतु कृत संकल्पित रहने की बात कही। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, के बी मेवाड़े, बी डी चौरसिया, विजय रैकबार, जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन, रज्जु रैकबार, मयूर उपाध्याय, शिवकुमार शर्मा, साहू सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।