MP News: प्रदेश में नहीं खुले आरटीओ दफ्तर, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Latest MP News: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आज से आरटीओ संबंधित सारे कामकाज बंद रहे। दरअसल, आज से परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आज से आरटीओ संबंधित सारे कामकाज बंद रहे। दरअसल, आज से परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हालत ये रहे कि सुबह 11 बजे तक भोपाल आरटीओ का ताला तक नहीं खुला।

मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे। परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी और श्याम यादव ने बताया कि कई साल से अफसर और कर्मचारी अपनी मांगे शासन से रख रहे हैं, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ये हैं प्रमुख मांगें…

  • अनूपपुर ऑफिस पर हुई कार्रवाई वापस हो
  • वेतन विसंगति दूर हो
  • कैडर रिव्यू जरूरी
  • हादसे में आरटीओ को जिम्मेदार न माना जाए
  • पुलिस की तरह आरटीओ निरीक्षकों को मिले वर्दी

https://ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-cm-shivraj-said-we-continue-exploit-nature-life-trouble/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button