राजनीतिक

MP News : हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का एससी विभाग जुटेगा

Latest MP News : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आयोजित हुए अनुसूचित जाति विभाग के प्रादेशिक सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही इस वर्ग की बेहतरी के प्रयास किए हैं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आयोजित हुए अनुसूचित जाति विभाग के प्रादेशिक सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही इस वर्ग की बेहतरी के प्रयास किए हैं। कांग्रेस इस वर्ग के साथ में हमेशा खड़ी रही है, लेकिन भाजपा सरकार इस वर्ग की बेहतरी के लिए गंभीर नहीं है। यह बात अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव में जाकर बताना होगी। इस सम्मेलन के लिए विभाग के राष्टीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी विशेष रूप से शामिल हुए।

नाथ ने कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग हैं। इन सभी के पास पार्टी के इस विभाग को जाना होगा। युवाओं को बताना होगा कि उनके वर्ग को मुख्य धारा में लाने का सबसे ज्यादा प्रयास और काम कांग्रेस ने किया है। इस वर्ग के हर युवा को पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने उनके लिए क्या-क्या किया है। यह बात हर घर में पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ग पर अत्याचार की कई घटनाएं हो रही है। कांग्रेस इनके साथ हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

सम्मेलन में अनुसूचित जाति विभाग के राष्टÑीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भी इस विभाग के हर एक पदाधिकारी को घर-घर तक जाना होगा। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव तक पूरी ताकत से जुटना होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह बात भी सभी तक पहुंचाना होगी।

Show More

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया… More »

Related Articles

Back to top button