MP News : शिवराज बोले – हमारे पास जनता है और उनके पास हवाईजहाज और हेलीकॉप्टर

Latest MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेताओं के संदर्भ में कहा कि उनके पास हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हैं, लेकिन हमारे (भारतीय जनता पार्टी) पास जनता है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेताओं के संदर्भ में कहा कि उनके पास हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हैं, लेकिन हमारे (भारतीय जनता पार्टी के) पास जनता है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और कार है।

संपत्ति और दौलत है, इसलिए वे कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ये कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं। उनके पास धन, दौलत के भंडार हैं, इसलिए वे नेता हैं, नेता का पैमाना ये हो गया है, लेकिन हमारे (भाजपा के) पास जनता है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपने नेता तय करती है कि उनके पास धन, दौलत, साधन हैं, तो वो पार्टी ये करती रहे, यह उनको मुबारक हो, लेकिन लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड नहीं हो सकता।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button