MP News : भारत और पाक के सिंधी जुटे कालाणी जन्मशती पर, भागवत व शिवराज हुए शामिल

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी के भेल दशहरा मैदान में भारत-पाक के सिंधी नागरिकों की सभा को संबोधित किया। शहीद हेमू कालाणी जन्मशती वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महेश जेठमलानी, शदाणी दरबार रायपुर के साईं युधिष्ठिर लाल, प्रसिद्ध गायक घनश्याम वासवानी एवं मोहित लालवानी भी आए हैं।

संघ प्रमुख मोहनराव भागवत एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचने के बाद पहले सिंधी समुदाय के संतों के साथ संवाद करेंगे। फिर यहां स्वतंत्रता आंदोलन में सिंधी समाज की भूमिका को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 9 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।

हेमू कालाणी जन्म शताब्दी समारोह समिति के अनुसार देश के स्वतंत्र होने के बाद 75 सालों में यह पहला आयोजन है। आयोजन में सिंधी समाज के ब्यूरोक्रेट्स, सेलिब्रिटी, स्पोर्ट्स पर्सन, पद्मश्री, उद्योगपति, राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद के साथ नौजवान बुजुर्ग बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। बताया गया कि इंदौर में बावड़ी की छत धंसने से हुई घटना के चलते वहां के सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे हैं। यहां पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सिंधी समाज के लोगों का जत्था आयोजन में शामिल होने आया है।

प्रदर्शनी में दिखा भारत पाक बंटवारे का दर्द

यहां लगाई गई प्रदर्शनी में अखंड भारत यानी जब भारत पाकिस्तान एक ही देश हुआ करते थे, उस वक्त सिंध प्रांत में निवासरत सिंधी समाज के लोगों की जीवनशैली, सभ्यता संस्कृति की झलक दिखाई गई है। प्रदर्शनी में भारत-पाकिस्तान बंटवारे में अपनी जन्मभूमि से जुदा हुए सिंधी समाज के लोगों का दर्द भी दिखाया गया है। इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी सिंधु घाटी की सभ्यता हड़प्पा संस्कृति और मोहनजोदड़ो की झलक भी दिखाई गई है। यहां बनाए गए अलग-अलग डोम में प्रदर्शनी के साथ हजारों लोगों के एक साथ खाने की भी व्यवस्था की गई है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button