MP News : कांग्रेस के ST विधायक और पूर्व विधायक बना रहे 47 सीटों पर रणनीति

Latest MP News : प्रदेश में सत्ता की चाबी मानी जाने वाली अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 47 सीटों को लेकर कांग्रेस ने आज रणनीति बनाई। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीते ST वर्ग के MLA, पूर्व MLA और नेताओं की अहम बैठक हुई।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में सत्ता की चाबी मानी जाने वाली अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 47 सीटों को लेकर कांग्रेस ने आज रणनीति बनाई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीते अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायक, पूर्व विधायक और नेताओं की अहम बैठक हुई।

बैठक में एक-एक सीट पर फोकस करने पर जोर दिया गया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की एक-एक सीट पर फोकस होकर काम करना होगा। इस क्षेत्र की जनता को बताना होगा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने उनके लिए कितना काम किया है। हमारी सरकार की उपलब्धियां उन्हें बताना होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासी वर्ग के लिए कभी कुछ नहीं किया। सिर्फ वादे उनकी सरकार करती है। ये सभी बातें क्षेत्र में बताना होगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि आदिवासी नेता क्षेत्रों में जाकर उनके वर्ग के लोगों से लगातार संपर्क में रहेंगे। वचन पत्र में भी इनकी बेहतरी और इनसे जुड़े मुद्दों को विधायक और नेता बताएं। वचन पत्र में भी अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए हम जो काम करेंगे वह बताया जाएगा। बैठक में विधायक एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम सहित अन्य विधायक और नेता भी शामिल हुए।

सेवादल होगा एक्टिव

इधर सेवादल के नव नियुक्त अध्यक्ष योगेश यादव ने भी आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि सेवादल अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर लगाएगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button