MP News : प्रदेश के सभी दिग्गज पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर

Latest MP News : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए प्रदेश से भी नेताओं का कश्मीर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता यहां पर पहुंच रहे हैं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए प्रदेश से भी नेताओं का कश्मीर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता यहां पर पहुंच रहे हैं। तीन जनवरी को यात्रा का समापन होगा। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा में मध्य प्रदेश के एक दर्जन नेता भी उनके साथ 3570 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक साथ चले।

इस यात्रा के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा में ही मौजूद हैं। वहीं कश्मीर में यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी एवं कमलेश्वर पटेल भी यहां पर मौजद हैं। इनके बाद यहां पर दो दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी पहुंच गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी यहां पर पहुंच रहे हैं। वे समापन में शामिल होंगे। इनके अलावा युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और विधायक भी यहां पर आज पहुंचे हैं। इससे पहले यह यात्रा मध्य प्रदेश के भी बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिलों से निकली थी। इस दौरान भी प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता इस यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के बीच-बीच में भी प्रदेश के नेता इसमें शामिल होते रहे थे।

इधर राहुल गांधी की यात्रा के लिए देश भर से 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का चयन किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश के भी एक दर्जन नेता और कार्यकर्ता थे। इसमें नूरी खान, प्रतिभा रघुवंशी, परेश नागर, अवनी बंसल, सचिन द्विवेदी, संगीता कांकरिया, अजय पटेल, विजेंद्र उईके, सिद्धार्थ सिंह राजावत शामिल हैं। ये सभी साढे तीन हजार किलोमीटर की यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button