MP News : मुरैना में भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन वीडी शर्मा ने किया

Latest MP News : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज मुरैना में भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज मुरैना में भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि मुरैना में अब जल्द ही पार्टी का कार्यालय बन कर तैयार होगा। इसके साथ ही सभी को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे रहता है। हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की भी है। वहीं वीडी शर्मा दोपहर में मुरैना जिले के दिमनी पहुंचे। यहां पर उन्होंने मकर संक्राति उत्सव में शिरकत की। इसके बाद वे दोपहर में ही सुरजनपुर भी जाएंगे। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात में वे ग्वालियर आएंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button