MP News: वीडी शर्मा बोले- बूथ समिति में विस क्षेत्र के हर समाज के लोगों को मौका देगी भाजपा
Latest MP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ कार्यकतार्ओं के कामों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। त्रिदेव-पंच परमेश्वर संगठन की सर्वोपरि शक्ति हैं।
Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ कार्यकतार्ओं के कामों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। त्रिदेव-पंच परमेश्वर संगठन की सर्वोपरि शक्ति हैं। भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति होता है। इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाला संपदा कार्ड उनके सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है। इसलिए बूथ पर 51 प्रतिशत जीत के लिए पूरी ताकत से जुटना है।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा है कि वे जिलों, मंडलों और विधानसभा स्तर पर प्रवास के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का अहसास कराएंगे और पार्टी व सरकार की नीतियों के मुताबिक जनता तक संदेश पहुंचाने के लिए कहेंगे। प्रदेश में चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक चुकी बीजेपी ने बूथ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर भी काम तेज किया है। पार्टी ने कहा है कि बूथ समिति में विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी समाज के लोगों को शामिल किया जाना चाहिए। हर बूथ में दस लोगों की मजबूत टोली बनाने का काम भी बूथ समितियों को करना है।
बूथ समिति में सामाजिक समीकरण का रखें ध्यान
संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी अलग-अलग स्थानों पर प्रवास के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें लेने और उन्हें काम सौंपने के साथ पूरी ताकत से जुटने का आह्वान तेजी से कर रहे हैं।
ALSO READ: बिपरजॉय तूफान का तांडव शुरू, रेलवे ने की कई ट्रेनों को रद्द
प्रदेश संगठन ने सभी जिलों से कहा है कि पहली बार मध्यप्रदेश में इस तरह की रचना हुई है, जिसमें संगठन के मापदंडों के अनुरूप विधानसभा में ऐसी टोलियों का गठन किया गया है जो विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक काम करेगी। स्थानीय कार्यकतार्ओं से कहा गया है कि बूथ की सूची का सत्यापन करने के साथ ही बूथ समिति का सामाजिक समीकरण भी ठीक करें। हर समाज के लोगों को बूथ समिति में महत्व दिया जाना है।
ALSO READ: रोज एक पैग शराब पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम!- स्टडी में दावा
विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जाति और समाजों का पार्टी की बूथ समितियों मे समायोजन होना चाहिए। इसके अलावा पिछले सालों में बूथ समितियों के लिए संगठन द्वारा तय गए 22 प्रकार के करणीय कार्य को भी अमलीजामा पहनाना है। जिलों, मंडलों व विधानसभा के पदाधिकारियों से कहा गया है कि बूथ पर कम से कम 10 लोगों की मजबूत टोली बनानी है। इसमें शामिल कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं और जनता की सद्भावना को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के रूप में बदलें।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ करेंगे जिला सम्मेलन
बीजेपी ने तय किया है कि झुग्गी-झोपड़ीप्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। झुग्गी-झोपड़ी-प्रकोष्ठ आगामी समय में जिला सम्मेलन आयोजित करेगा। बस्तियों में सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित कर नए लोगों को जोड़कर संगठन विस्तार करेगा।
https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-leave-order-issued-after-one-and-a-half-hour-of-office-opening-in-satpura/