MP Sports : मध्य प्रदेश कराते संघ की टीम ने जीते 24 स्वर्ण 16 रजत 35 कांस्य पदक

भोपाल
MP Sports : दिल्ली कराते एसोसिएशन द्वारा अखिल भारतीय कराते महासंघ के तत्वावधान में द्वितीय प्रेसिडेंट कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में समस्त भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कराते टीम के कोच संजय थवाईत ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्व कराते महासंघ के नियमों के अंतर्गत की गई।

मध्य प्रदेश कराते संघ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 स्वर्ण 16 रजत 35 कांस्य पदक जीत कर उपविजेता का स्थान पाया। प्रथम स्थान पर राजस्थान रहा।

भोपाल के निम्नलिखित खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए :
स्वर्ण पदक –तनिष्का खरे, वैदेही शर्मा, अमन गौर, अनुष्का सिंह।
रजत पदक –निश्चित नारायणन, अनुष्का सिंह, अमन गौर।
कांस्य पदक– गौरी रावत ,सुमित राव,
फ़हीला‌‌ नाज, रजित पिल्लई ,नंदना पिल्लई, अनन्या करमरकर , दीपिका प्रभातिया, कीतेना पिल्लई, अथर्व कैथल।

भोपाल जिला कराते संघ के पदाधिकारीगण, जमाल अब्दुल नासिर ,
वासवन नायर, आशीष साकलले, मोहम्मद रियाज, हेमंत देशमुख, करुणा पुरोहित आदि ने टीम को बधाई प्रेषित दी‌ है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »
Back to top button