MP Traffic Rule: अब वाहनों पर दुकानदारी करने वालों का रद्द होगा लाइसेंस
MP Traffic Rule: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता में जितना अव्वल है, ट्रैफिक के मामले में उतना ही फिसड्डी है। ट्रैफिक विभाग खूब प्रयास करता है, लेकिन इस मामले में आमजन संस्कारी नहीं हो पा रहे हैं। अब यहां वाहनों पर सामान बेचने वालों के खिलाफ एक्शन की तैयारी हुई है।

MP Traffic Rule: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. इंदौर शहर के यातायात को बेहतर करने के लिए कलेक्टर कार्यालय (Indore Collector Office) में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों के पंजीयन अब निरस्त किए जाएंगे, जो सामग्री बेचते हैं।
साथ ही ब्लैक स्पाट वाले 20 से अधिक चौराहों पर सुधार कार्य किया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस के अफसर मौजूद थे।
दुर्घटना संभावित छेत्र पर होगा सुधार
- बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे।
- दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समाप्त किया जाए। कई चौराहों पर ब्लैक स्पाट बन गया है। यहां सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।
- कलेक्टर सिंह ने यहां सुधार के कार्य जल्द शुरू करने के लिए कहा है। इन चौराहों के लेफ्ट टर्न होंगे चौड़े बैठक में निर्देश दिए गए कि यात्री बसों के फिटनेस की चेकिंग का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
- यह अभियान ट्रैफिक और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होगा। शहर के प्रमुख पिपलियाहाना चौराहा के एमपीईबी वाले लेफ्ट टर्न को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा, गीता भवन चौराहा, जीपीओ चौराहा, छावनी चौराहा के लेफ्ट टर्न भी चौड़े किए जाएंगे।
इन चौराहों पर ब्लैक स्पॉट
ब्लैक स्पॉट चौराहों में तीन इमली चौराहा, रालामंडल चौराहा, तेजाजी नगर चौराहा, कैलोद करताल फाटा, बाईपास रोड, विशेष जुपिटर हॉस्पिटल के सामने तीन इमली रोड, प्रभु तोल-कांटा नेमावर रोड, डेकाथलान के सामने, बाईपास ओमेक्स सिटी के सामने, बेस्ट प्राइस के सामने, टाटा शोरूम के सामने, बिचोली अंडरपास आईटी पार्क चौराहा, लवकुश चौराहा, गांधी नगर रिंजलाय फाटा, देवास नाका चौराहा आदि शामिल हैं।