MP Weather News: प्रदेश में कड़ाके की ठंड के लिए अभी ओर करना होगा इंतजार
मध्य प्रदेश में अभी हल्की ठंडक है, लेकिन इस ठंडक पर ब्रेक लग सकता है। आज से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इससे तीन दिन तक तापमान में एक बार फिर हल्की बढ़त आ सकती है।
![MP Weather News: प्रदेश में कड़ाके की ठंड के लिए अभी ओर करना होगा इंतजार 1 MP Weather News](https://www.ujjwalpradesh.com/wp-content/uploads/2022/11/MP-Weather-News.jpg)
MP Weather News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. अच्छी ठंड के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। असल ठंड की शुरुआत दिसंबर में ही होगी। अभी तापमान इसी तरह कम-ज्यादा होता रहेगा। 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी।
मध्यप्रदेश में अभी ज्यादा ठंड नहीं है। रात को तापमान में गिरावट होने के कारण सुबह और रात को हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन अगले दो दिन ये ठंड भी नहीं रहेगी। आज से रात का तापमान भी एक से 2 डिग्री तक बढ़ जाएगा। दिन में तापमान ज्यादा बढ़ेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेग।