MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखे लिस्ट
MPPSC मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 800 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मार्च 2024 में परीक्षा आयोजित की गई थी। आइए जानें परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं?
MPPSC Mains Exam Result 2023: उज्जवल प्रदेश डेस्क, भोपाल. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम सोमवार 30 दिसंबर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट MPPSC पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आयोग ने पीडीएफ फॉर्म में एमपीपीएससी स्टेट सर्विस मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया है। इसमें इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दो भागों में दिया गया है। कुल 800 उम्मीदवार सफल हुए हैं। पार्ट-ए 204 पदों पर भर्ती के लिए 659 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। वहीं पार्ट-बी 25 पदों पर भर्ती के लिए 141 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। कुल 229 पदों पर भर्ती होने वाली है।
Also Read: MPPSC Jobs: कैमिस्ट्री 199, बॉटनी 190 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल
ऐसे चेक करें MPPSC State Service Mains Result
- सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। पीडीएफ़ में अपना रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का पीडीएफ़ प्रिन्ट आउट करके रख सकते हैं।
मार्च में हुई थी MPPSC Exam 2023
मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च 2024 से लेकर 16 मार्च 2024 तक भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, ग्वालियर, शहडोल, बालाघाट, बड़वानी समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। मई 2024 में हाई कोर्ट ने दो सवालों को गलत बताते हुए परिणाम में संशोधन करने का आदेश जारी किया था। रिट अपील में आयोग को स्टे मिल गया था। लेकिन इसके बावजूद सुनवाई जारी थी। रिजल्ट पर कोई अपडेट नहीं आई थी। एजी और आयोग ने चर्चा करने के बाद परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
Also Read: 01 January 2025 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, Aaj Ka Rashifal