राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी पहुंची उज्जैन

उज्जैन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी उज्जैन पहुंची। मीडिया से चर्चा में कहा कि देश और न्याय के लिए लड़ने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्य स्मृति पर गोगामेड़ी में लाखों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां मंदिर भी बनाया जाएगा जहां लाखों की संख्या में देश के हर कोने से करनी सैनिक और सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के सभी लोग भी शामिल होंगे। उज्जैन जिले से करनी सैनिक बढ़ी संख्या में मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के पैदल सफर तय करते हुए यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे। जहां प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत कर रवाना किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश से करनी सैनिक बड़ी संख्या में गोगामेड़ी पहुंचेंगे। सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आव्हान भी किया जाएगा।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button