Brutality : नाबालिग को 15 घंटे तक नोचते रहे 8 दरिंदे, गिरफ्तार

Gangrape in Maharastra : 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 15 घंटे तक गैंगरेप किया गया। उसके दोस्त ने 7 अन्य युवकों को बुला लिया था, जिसके बाद सभी ने मिलकर एक के बाद एक दरिंदगी की।

Gangrape in Maharastra : महाराष्ट्र. महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप बौखला जाओगे। यहां पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 15 घंटे तक गैंगरेप किया गया। उस किशोरी के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने वहां 7 अन्य युवकों को बुला लिया था, जिसके बाद सभी ने मिलकर एक के बाद एक दरिंदगी की।

आरोपी किशोरी को समुद्र के किनारे बीच पर भी ले गए और वहां भी बारी-बारी से दरिंदगी की। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे किशोरी का दोस्त घटनास्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर एक सुनसान जगह उसे छोड़कर भाग गया।

ALSO READ

किशोरी के दोस्त और उसके अन्य साथियों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने दोस्त का नाम लिया था, जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया। दोस्त से पूछताछ के बाद अन्य 7 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने 16 दिसंबर को रात 8 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजे बारी-बारी से रेप किया। यही नहीं माहिम स्थित खाली बंगले में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे समुद्र तट पर भी ले गए और वहां भी रेप किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल वह यह जांच कर रहे है कि इन लोगों ने पीड़िता का वीडियो तो नहीं बनाया। पुलिस ने फिलहाल रेप के सभी 8 आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन जांच तेजी से की जा रही है।

इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोरी से रेप के सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button