DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ सकता है DA, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के आसार

DA Hike News: जल्द ही मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। मोदी सरकार इसका एलान भविष्य में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद कर सकती है।

DA Hike News: नई दिल्ली. जल्द ही मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। मोदी सरकार इसका एलान भविष्य में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद कर सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

3-4% हो सकती है डीए में बढ़ोतरी?

रिपोर्ट्स के आधार पर बात की जाए तो 3 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत की केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। ये बढ़ोतरी एक जुलाई, 2023 से लागू हो सकती है।

ALSO READ: युवाओं को सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए जॉब ऑफर

मौजूदा समय में 42 प्रतिशत का डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। अगर डीए (DA) में बढ़ोतरी 3 प्रतिशत की होती है तो जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए मिलेगा और वहीं, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 46 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछली बार कब हुई थी बढ़ोतरी?

इस साल मार्च में केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय डीए (DA) और डीआर (DR) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 से 42 प्रतिशत कर दिया गया था। ये बढ़ोतरी एक जनवरी, 2023 से लागू हुई थी।

ALSO READ: आंधी में गिरीं महाकाल लोक में सप्तऋषि की 6 मूर्तियां, ₹856 करोड़ का है प्रोजेक्ट

बता दें, डीए में बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनभोगियों को दिया जाता है। डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनभोगियों को दिया जाता है।

क्या फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा?

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इसका मतलब है कि बेसिक सैलरी न्यूनतम वेतन का 2.57 गुना होगी। इसके 3.68 होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

MP News: 5वीं बार लटका डायल 100 का टेंडर, कोर्ट ने लगाया स्टे

Related Articles

Back to top button